District Child Welfare Council

Text Box: Disrict: Kurukshetra

बाल भवन कुरूक्षेत्र

जिला में बाल कल्याण की विभिन्न सेवाओं को केन्द्रित रूप में बच्चों को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कुरूक्षेत्र में एक बाल भवन की स्थापना की गई है।

 

इस बाल भवन मे परिषद का कार्यालय स्थित होने के साथ–साथ  एक शिशु पालन केन्द्र, एक बाल पुस्तकालय, कक्षा पांचवी तक एक विद्यालय, एक कम्पयूटर प्रशिक्षण केन्द्र, अभिरूचि कक्षाएं चलाने के अतिरिक्त सुन्दर लान मे बच्चो के लिए झूले इत्यादि लगाए गए है। 

 

परिषद द्वारा जिला के पेहवा व लाडवा कस्बों मे लघु बाल भवनों की स्थापना भी की गई है । लघु बाल भवन लाडवा में एक शिशुपालन केन्द्र, एक बाल पुस्तकालय के अलावा अभिरूचि कक्षाए भी चलाई जाती है । पेहवा लघु बाल भवन में एक जिम, शिशुपालन केन्द्र व एक बाल पुस्तकालय चलाया जा रहा है।